{"_id":"5c14a807bdec2257056304d1","slug":"seven-lakhs-rupees-withdraw-from-company-bank-account-by-clone-cheque-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्लोन चेक लगाकर कंपनी के बैंक खाते से निकाले 7.69 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लोन चेक लगाकर कंपनी के बैंक खाते से निकाले 7.69 लाख रुपये, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 15 Dec 2018 12:36 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में पीएनसी इंफ्राटेक कंपनी का क्लोन चेक लगाकर संजय प्लेस स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से 7.69 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। दो क्लोन चेक और लगाए गए थे, जो बैंक की जांच में पकड़ में आ गए। इस कारण भुगतान नहीं हो सका। इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड का ओवरड्राफ्ट खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की संजय प्लेस शाखा में है। खाते का संचालन शिव कुमार अग्रवाल और पंकज अग्रवाल संयुक्त रूप से करते हैं। कंपनी के खाते का एक चेक 769550 रुपये का 20 नवंबर को लगाया गया था।
यह चेक संदीप पटेल निवासी चंदितारा, चंदौली के नाम पर था। संदीप वर्तमान में बारामती, पुणे, महाराष्ट्र में रहता है। एक दिसंबर को धनराशि संदीप के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बारामती शाखा में ट्रांसफर कर दी गई। मगर, उक्त नंबर का चेक कंपनी के पास मौजूद था। बैंक में कंपनी के नाम का क्लोन चेक लगाया गया था।

दो और क्लोन चेक लगाए गए थे
इसके अलावा कंपनी के नाम से दो क्लोन चेक छह दिसंबर को 991353 रुपये का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की हिम्मतनगर शाखा और 11 दिसंबर को एक चेक 612730 रुपये का बैंक ऑफ बड़ौदा, कोलकाता की शाखा के खाते में ट्रांसफर करने के लिए लगाए गए।
यह दोनों चेक बैंक की जांच में पकड़े गए। इस पर रकम ट्रांसफर नहीं की गई। कंपनी ने संदीप पटेल के नाम पर किसी तरह के चेक जारी नहीं किए हैं। उक्त चेक कंपनी के खाताधारक के पास उपलब्ध हैं।
इस मामले में बैंक आफ बड़ौदा की शाखा के सहायक महाप्रबंधक रमन कुमार ने थाना हरीपर्वत में तहरीर दी। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। बैंक ने ट्रांसफर हुई रकम को कंपनी के खाते में जमा कर दिया है।