फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven farmer leaders arrested before burning effigy of PM

प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने से पहले सात किसान नेता गिरफ्तार

Sat, 16 Oct 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Seven farmer leaders arrested before burning effigy of PM
भारत किसान यूनियन - फोटो : Agra City
आगरा। रामबाग चौराहे पर लखीमपुर खीरी प्रकरण में विरोध जताना भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। पुलिस ने सात पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। वह प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंकना चाहते थे। सभी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

यूनियन के युवा जिला संगठन मंत्री मनीष उपाध्याय ने बताया कि लखीमपुर खीरी प्रकरण में विरोध जताने रामबाग चौराहे पर 20-25 पदाधिकारी और कार्यकर्ता आए थे। उनके हाथ में पुतला भी था। वह अधिकारियों को ज्ञापन भी देने वाले थे। नारेबाजी करने के दौरान पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने उनके सहित सात पदाधिकारियों को जबरन गाड़ी में डाल लिया। इसके बाद थाने ले गए। इससे संगठन के पदाधिकारी दुर्गा प्रसाद के हाथ में चोट लगी है।
विज्ञापन

उधर, थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय का कहना है कि एक संगठन के लोग आए थे। पुतले में लाइटर से आग लगा रहे थे। पुलिस के रोकने पर हंगामा करने लगे। इस पर सात पदाधिकारियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष दीपक सिंह तोमर, द्वारिका प्रसाद, रुपेंद्र कुमार, मनीष उपाध्याय, सुशील तोमर, सुरेश चंद्र और कन्हैया हैं। उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed