फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven cases settled in pre trial meeting

Agra News: प्री ट्रायल बैठक में सात मामले निपटाए

Mon, 24 Jul 2023 04:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 24 Jul 2023 04:16 PM IST
विज्ञापन
Seven cases settled in pre trial meeting
प्री ट्रायल बैठक में सात मामले निपटाए
विज्ञापन

मैनपुरी। दीवानी स्थित स्पेशल जज ईसी एक्ट के न्यायालय में बिजली विभाग के मुकदमों की प्री ट्रायल बैठक हुई। बैठक में विद्युत वितरण खंड तृतीय क्षेत्र के बिजली चोरी के सात मामले निपटाए गए। मुकदमेां का निस्तारण करके बिजली विभाग ने 79099 रुपये जमा कराए।


स्पेशल जज ईसी एक्ट मैनपुरी न्यायालय में प्री ट्रायल विद्युत चोरी के मुकदमों की सुनवाई स्पेशल जज मीता सिंह द्वारा की गई। विद्युत वितरण खंड तृतीय क्षेत्र के थाना करहल, बरनाहल, घिरोर, कुरावली, औंछा, दन्नाहार क्षेत्रों के लंबित 42 मामलों की सुनवाई की गई। बिजली विभाग में राजस्व के 29099 और शमन शुल्क के 50000 रुपये जमा होने पर विद्युत अधिवक्ता देवेंद्र कटारिया द्वारा लगाई गई रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे समाप्त किए गए। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय दीपक मिश्रा, आदित्य कुशवाहा, कोर्ट क्लर्क सुरेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed