फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sevayat's house of Thakur Banke Bihari temple looted in broad daylight miscreants took safe

Mathura: ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत के घर दिनदहाड़े लूट, हथियारों के बल पर तिजोरी ले गए बदमाश

Sat, 24 Aug 2024 03:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Aug 2024 03:25 PM IST
सार

ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत के घर बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात के अंजाम दिया। नौकर को बंधक बनाकर बदमाश तिजोरी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
Sevayat's house of Thakur Banke Bihari temple looted in broad daylight miscreants took safe
मथुरा में लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन की चैतन्य विहार कॉलोनी के फेज टू स्थित बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत के घर में शनिवार सुबह 9:30 बजे दिनदहाड़े घुसे नकाबपोश चार बदमाशों ने हथियार के बल पर विद्यार्थी को बंधक बनाकर तिजोरी लूट ली। आरो का पानी देने के बहाने घुसे बदमाश वारदात को अंजाम देकर रेलवे लाइन के सहारे फरार हो गए। बंधन मुक्त हुए विद्यार्थी ने पड़ोसी को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। तिजोरी में क्या था, यह साफ नहीं हो सका है, पर चर्चा है कि लाखों रुपये की लूट हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन

 

ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अनंत गोस्वामी जॉनी का चैतन्य विहार कॉलोनी फेज टू में मकान है। अनंत परिवार के संग तिरुपति बालाजी के दर्शन करने गए हैं, वहीं उनका बेटा बिहारी जी मंदिर में सेवा के लिए गया था। घर पर केवल एक परिचित विद्यार्थी को छोड़कर रखा था। सुबह 9:30 बजे चार नकाबपोश बदमाश घुसे और विद्यार्थी से मकान मालिक के बारे में पूछा। विद्यार्थी जवाब देता उससे पहले हथियार दिखाकर उसे बंधक बना लिया। शोर न मचाए, इसके चलते उसके मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया।

चारों बदमाश मकान की दूसरी मंजिल में रखी भारी भरकम तिजोरी को उठा लाए और अपने साथ ले गए। कुछ देर बाद विद्यार्थी ने अपने को किसी तरह बंधन मुक्त होकर पड़ोसियों को घटना से अवगत कराया। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि मकान स्वामी के आने के बाद तिजोरी में क्या था यह साफ हो सकेगा। आरो पानी की चारपहिया गाड़ी और एक स्कूटी से चारों बदमाश आए थे। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल चारों की तलाश की जा रही है, जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed