फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Set up your own industry by getting loan

ऋण पाकर स्वयं का उद्योग स्थापित करें

Wed, 27 Oct 2021 06:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Set up your own industry by getting loan
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने नाबार्ड द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए 2900 करोड़ की कार्ययोजना का विमोचन किया। बैंक शाखाओं द्वारा स्वत: रोजगार स्थापना के लिए 101 करोड़ 60 लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बैंक की इस पहल से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, किसानों, स्वयं का उद्योग स्थापित करने वालों को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाएं, बालिकाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। बैंक शाखाओं द्वारा विभिन्न योजनाओं में लाभार्थियों को ऋण वितरित किए गए हैं।
विज्ञापन

आंचलिक प्रबंधक हरेश चंद्र मंगल ने बताया कि ऋण संवर्धन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कोरेाना प्रभावित हुए उद्योगों को बढ़ावा देने, बेरोजगारों को स्व:रोजगार स्थापित कराकर स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण वितरण किए गए हैं। सीडीओ विनोद कुमार, उप आंचलिक प्रबंधक अजय श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक एके राठी, डीडीएम नाबार्ड अनुपम दत्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक प्रेम कुमार तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इनको दिए गए स्वीकृति पत्र
बैंक ऑफ इंडिया द्वारा चतुर्भुज ऑटो फॉर्म को 1.70 करोड़, आर्यावर्त बैंक द्वारा युग फूड इंडस्ट्रीज की स्थापना के लिए वीर बहादुर सिंह को दो करोड़, फर्नीचर उद्योग के लिए मुबीन को 10 लाख, स्टील ग्रिल के लिए अहिवरन सिंह को 15 लाख, टेलरिंग शॉप के लिए सुरेंद्र कुमार को 10 लाख, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अनुज अग्रवाल को हाउसिंग योजना के तहत 53 लाख, दुर्गा स्वयं सहायता समूह, गंगा स्वयं सहायता समूह, नवी स्वयं सहायता समूह को एक-एक लाख रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed