{"_id":"69446eed95755a17990c76a3","slug":"server-down-at-millet-procurement-center-farmers-return-agra-news-c-25-1-agr1008-944272-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाजरा खरीद केंद्र पर सर्वर डाउन, लाैटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाजरा खरीद केंद्र पर सर्वर डाउन, लाैटे किसान
विज्ञापन
बाह। जरार खरीद केंद्र पर बृहस्पतिवार को सर्वर डाउन होने के कारण बाजरा बेचने पहुंचे किसान परेशान रहे। कई किसान बुधवार रात को ही जरार बाजरा खरीद केंद्र पर पहुंच गए। काफी इंतजार के बाद खरीद न होने पर उन्हें निराश होकर लाैटना पड़ा।
बृहस्पतिवार को सिर्फ तीन किसानों की बाजरा ताैल हो सकी। इसके बाद सर्वर डाउन हो गया और ताैल नहीं हुई। पुरा नरहौली निवासी भूपेंद्र सिंह, मुडियापुरा निवासी सुभाष, धर्मवीर सिंह, विजेंद्र सिंह और डरेलाल बाजरा लेकर बुधवार रात को केंद्र पर पहुंच गए। इनके अलावा रामपुर चंद्रसेनी निवासी महावीर सिंह, मिडकौली निवासी मोहर सिंह, पार्वतीपुरा निवासी दिनेश और पुरा हरलाल निवासी नंदकिशोर की खरीद नहीं हो सकी है।
खरीद केंद्र प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि अगले दिन के लिए पहले से टोकन जारी कर दिए हैं। आज जिन किसानों की बाजरा ताैल नहीं हो सकी है उनसे अगले दिन खरीद की जाएगी।