फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Servants Who Wept at Funeral Turned Out to Be Shopkeeper’s Killers

UP: गर्दन काटी, फिर सीने में घोंपा चाकू...परचून व्यापारी का दो नौकरों ने जिस तरह किया कत्ल, कांप उठेगा कलेजा

Fri, 26 Sep 2025 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Sep 2025 10:13 AM IST
सार

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में 4 दिन पहले घर के अंदर अधेड़ युवक का शव मिला था। पुलिस ने हत्या के आरोप में उनके के साथ रहने वाले संकित सविता ओर उसके दोस्त प्रशांत सविता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने रुपयों के लालच में हत्या की थी।

विज्ञापन
Servants Who Wept at Funeral Turned Out to Be Shopkeeper’s Killers
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा स्थित कल्पना कुंज कॉलोनी में परचून व्यापारी राजकुमार उपाध्याय (60) की हत्या नौकर शंकित और प्रशांत सविता ने की थी। आरोपी उनके गर्दन और सीने पर चाकू से प्रहार करने के बाद 40 हजार रुपये, जेवरात और मोबाइल लूट ले गए थे। दोनों आरोपी पुलिस और मृतक के परिजन के सामने आंसू बहाते रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

आनंदीपुर, फिरोजाबाद निवासी राजकुमार उपाध्याय एक महीने पहले कल्पना कुंज में आकर रहने लगे थे। उनका बेटा आशीष उपाध्याय दवा का काम करता है। 20 सितंबर को उनका का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी नुकीली वस्तु से हत्या होने की बात सामने आई थी। इस पर पुलिस ने जांच की। अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य सिंह के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मृतक राजकुमार के घर और दुकान पर शंकित और प्रशांत काम करते थे। दोनों आरोपियों को पता था कि राजकुमार के खाते में लाखों की रकम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना वाले दिन राजकुमार की जेब में 40 हजार रुपये रखे आरोपियों ने देख लिए थे। इससे दोनों की नियत खराब हो गई। शराब पीने के बाद चारपाई पर राजकुमार टीवी देख रहे थे। तभी पीछे से दोनों ने उन्हें पकड़ लिया। सब्जी काटने वाले चाकू से प्रशांत ने गर्दन तो शंकित ने सीने में छुरी से प्रहार कर दिया। हत्या के बाद दोनों आरोपी कपड़े बदलकर घर से बाहर निकल गए। तीन दिन बाद पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भी आ गए। पोस्टमार्टम गृह से श्मशान घाट तक अंतिम संस्कार में शामिल होकर फूट-फूटकर रोते रहे थे। बुधवार रात पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।





 
विज्ञापन

यूपीआई ट्रांसफर की रकम से पुलिस को मिला सुराग
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि राजकुमार का मोबाइल भी चोरी किया था। इसके बाद सिम निकाला था। सिम निकालने के बाद दूसरे फोन में डालकर यूपीआई चालू कर 40 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करे। इससे पुलिस को सुराग मिल गया और दोनों को पकड़ लिया। आरोपी हत्या के बाद दिल्ली और जयपुर गए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed