{"_id":"5a5b83704f1c1b5f268b45cb","slug":"sent-to-jail-three-policemen-in-dholpur-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई करने में कांप रहे पुलिस के हाथ, सिर्फ तीन को भेजा जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई करने में कांप रहे पुलिस के हाथ, सिर्फ तीन को भेजा जेल
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 14 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
police logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र के गांव तोरे का सायपुरा में पशु चोरों को पकड़ने गई थाना बसई जगनेर पुलिस पर हमला हुआ था। इस दौरान फायरिंग में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी।
मामले में इंस्पेक्टर समेत नौ पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज हुआ। मगर, किसी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि नामजद तीन आरोपियों को गुपचुप जेल भेज दिया गया। सवाल उठ रहा है कि पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई में अधिकारियों के हाथ क्यों कांप रहे हैं।
25 दिसंबर 2017 को थाना बसई जगनेर के गांव सोनीखेड़ा में सरनाम सिंह की 18 भैंस चोरी कर ली गई थी। इसमें राजस्थान के बाड़ी के रामपूजन, विजय सिंह, केदार, धौलपुर के गांव सरमथुरा के करन, रन सिंह, अवतार और सोनेलाल को नामजद किया गया था।

अभी चल रही है जांच
इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना बसई जगनेर पुलिस ने बुधवार रात को धौलपुर के सरमथुरा थाना क्षेत्र के गांव तोरे का सायपुरा में दबिश दी थी। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया था।
तभी चली गोली से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। पुलिस टीम किसी तरह गांव से भागकर आई थी। ग्रामीण की मौत के मामले में इंस्पेक्टर समेत नौ पुलिसकर्मी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ था।
एसएसपी अमित पाठक ने जांच के आदेश दिए थे। जांच अभी चल रही है। अब तक किसी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने पर ही निर्णय लिया जाएगा।
धौलपुर पुलिस ने भी संपर्क नहीं किया है। उधर, थाना बसई जगनेर पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सरमथुरा के गांव के रामपूजन, विजय सिंह और केदार हैं। उन्हें जेल भेज दिया गया।