फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Senior Vice President of Ramlila Committee beaten and injured

Agra News: रामलीला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष को पीटकर किया घायल

Mon, 30 Oct 2023 06:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Oct 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Senior Vice President of Ramlila Committee beaten and injured
रामलीला कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष को पीटकर किया घायल
विज्ञापन

पिस्टल से किया फायर, किशनी थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। रामलीला से वापस लौट रहे कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष को नामजद लोग एक कमरे में ले गए। वहां उनकी पिटाई की गई। पिस्टल से फायर भी किया लेकिन वह बाल-बाल बच गए। किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। उक्त घटना को लेकर पीड़ित ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर वार्ड नंबर सात निवासी उमाकांत यादव रामलीला कमेटी किशनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। 28 अक्तूबर की रात कस्बा में रामलीला का आयोजन हो रहा था। आयोजन के बाद वह देर रात घर वापस लौट रहे थे। तभी जूनियर स्कूल परिसर में सुखदेव तोमर निवासी हरचंद्रपुर, छोटे चौहान चार पांच अन्य साथियों के साथ मिले। कहा कि आपसे बात करनी है और एक कमरे में ले गए। वहां पर उमाकांत को पीटना शुरू कर दिया। जान से मारने की नीयत से पिस्टल निकाल कर फायर कर दिया। हमले में वह बाल-बाल बच गए। उमाकांत ने किसी तरह से वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद घायल का मेडिकल कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed