फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Senior Assistant of DIOS office Akhlaq Khan suspended

Agra News: डीआईओएस कार्यालय का वरिष्ठ सहायक अखलाक खान निलंबित

Tue, 21 Apr 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 21 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Senior Assistant of DIOS office Akhlaq Khan suspended
आगरा। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय (बालिका शिक्षा) कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक अखलाक खान को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन पर माध्यमिक विद्यालयों में प्रबंधकों के हस्ताक्षर प्रमाणन, शिक्षकों की पदोन्नति और अन्य महत्वपूर्ण प्रकरणों में निर्देशों के विपरीत टिप्पणी प्रस्तुत कर नियम विरुद्ध निस्तारण कराने, रिश्वत की मांग करने और कार्यालयाध्यक्ष के निर्देशों का पालन न करने के गंभीर आरोप हैं।

संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय विश्व प्रताप की आख्या और विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों के परीक्षण के बाद प्रथम दृष्टया आरोप गंभीर पाए गए। जांच प्रभावित न हो, इसके लिए अखलाक खान को निलंबित करते हुए राजकीय हाईस्कूल गंगरौआ से संबद्ध किया गया है। उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी की नियुक्ति और आरोपपत्र अलग से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed