फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Self-Financing Colleges Association Stages Protest at University in agra

Agra: सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन का विश्वविद्यालय में प्रदर्शन, अधिकारियों के कार्यालयों पर जड़े ताले

Sat, 23 May 2026 11:45 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 23 May 2026 11:45 PM IST
सार

सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि विश्वविद्यालय छात्रहित में कार्य करने के बजाय हठधर्मिता पर चल रहा है, जिससे छात्रों और महाविद्यालय संचालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। 

विज्ञापन
Self-Financing Colleges Association Stages Protest at University in agra
विश्वविद्यालय में प्रदर्शन करते काॅलेज एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन ने शनिवार को प्रदर्शन किया। परीक्षा नियंत्रक, कुलसचिव और वित्त अधिकारी कार्यालय पर ताले लगा दिए। पदाधिकारियों ने परीक्षा तिथियों में बदलाव, जून में परीक्षाएं कराए जाने, शुल्क बढ़ोतरी और विषय संबद्धता पर लगाए जुर्माने का विरोध किया।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी बृजेश शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने सहित कई मांगें रखी गई थीं। अब तक कोई निर्णय नहीं लिया। परीक्षा फॉर्म की तिथि समाप्त होने के बाद विलंब शुल्क लागू कर दिया गया। अध्यक्ष कृपाल सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रहित में कार्य करने के बजाय हठधर्मिता पर चल रहा है, जिससे छात्रों और महाविद्यालय संचालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


कुलसचिव अजय मिश्रा ने कुलपति से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर महामंत्री राजीव सिंह, हरेंद्र सिकरवार, प्रमोद कुमार, श्याम चौधरी, मानवेंद्र सिंह, विपिन राज सिंह, मुकेश शर्मा, मदन मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed