फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Self finance with low student numbers

कम छात्र संख्या वाले पाठ्यक्रमों पर संकट

Wed, 27 Oct 2021 02:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Self finance with low student numbers
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों में संचालित कम छात्र संख्या वाले सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों पर संकट के बादल हैं। प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के आदेश पर कुलसचिव संजीव कुमार सिंह ने तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों के गत तीन वर्ष की आय-व्यय का ब्योरा जुटाएगी। साथ ही छात्र संख्या के आधार पर यह देखेगी कि पाठ्यक्रम संचालित करने लायक है या नहीं।
विज्ञापन

कमेटी में लाइब्रेरी साइंस के प्रो. यूसी शर्मा, गणित विभाग के प्रो. संजय चौधरी और प्रो. संजीव कुमार को रखा गया है। सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में संविदा शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। उसकी प्रक्रिया शुरू की जानी है। इसलिए जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, कमेटी बनाने का एक उद्देश्य यह भी है कि उन सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों, जिनमें पूर्व में पद सृजित न किया गया हो, उनमें आय एवं व्यय और छात्र संख्या के आधार पर पद सृजित करना है। कमेटी के सदस्यों से एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है। विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई के संस्थानों में कुछ सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम ऐसे हैं, जिनमें छात्र संख्या कम हैं। जबकि कुछ में प्रति वर्ष सीटें भर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed