फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Self-defense and sports together make girl students strong.

Agra News: आत्मरक्षा और खेल मिलकर छात्राओं को बनाते हैं मजबूत

Sun, 03 May 2026 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 03 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Self-defense and sports together make girl students strong.
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति (फेज-5, द्वितीय चरण) के तहत ‘आधुनिक समाज में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा कौशल की अनिवार्यता’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने इसे खेल गतिविधियों से जोड़ा। बताया गया कि आत्मरक्षा और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं और दोनों मिलकर छात्राओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं।
विज्ञापन


यह आयोजन कुलपति प्रो. आशु रानी के निर्देशन एवं प्रो. अर्चना सिंह के संरक्षण में हुआ। संचालन डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स के निदेशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना एवं डॉ. सिंधुजा चौहान ने किया। वक्ताओं ने कहा कि खेल और आत्मरक्षा का संयोजन छात्राओं को हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ करने में सक्षम बनाता है। इस अवसर पर छात्राओं को आत्मरक्षा तकनीकों के साथ-साथ खेल आधारित अभ्यास भी कराए गए। कार्यक्रम में डॉ. प्रतिभा मिश्रा, डॉ. महेश फौजदार, डॉ. शिवाली, डॉ. अंजली चौहान, डॉ. राशि कुलश्रेष्ठ, डॉ. स्वर्णिम जैन की विशेष उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed