फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seeds will be available at 50 percent subsidy from government seed warehouses.

Agra News: राजकीय बीज गोदामों से 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा बीज

Sun, 29 Oct 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 29 Oct 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Seeds will be available at 50 percent subsidy from government seed warehouses.
कासगंज। किसानों के लिए विभिन्न प्रजातियों के गेहूं और सरसों के बीज अनुदान पर मिलेंगे। इनका वितरण राजकीय बीज गोदामों से शुरू किया गया है। बीजों का वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। जनपद के हर विकास खंड पर राजकीय बीज गोदाम हैं। किसानों के द्वारा गेहूं की बुवाई के लिए तैयारियां शुरू की जा रही हैं। वहीं कृषि विभाग के द्वारा भी तैयारियां की गई हैं। जिसमें गेहूं की अलग अलग प्रजातियों के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। जिनमें नवीन एवं अधिक उपजदायी प्रजातियों के बीज शामिल हैं। गोदामों पर डीबीडब्लू-303, डीबीडब्ल्यू-187, डीबीडब्ल्यू-222, डीबीडब्लू -296, डब्ल्यूएच-1270, एचडी-3226, पीबीडब्लू-1जेडएन, पीबीडब्लू-723 एवं एचडी-3086 प्रजातियों के बीज उपलब्ध हैं। वहीं भंडारों पर सरसों, मटर व मसूर के बीज भी उपलब्ध है। सरसों प्रजाति पूसा सरसों-32 बायो फोर्टीफाइड प्रजाति है तथा इसका तेल स्वास्थ्य के लिए उत्तम माना जाता है। गेहूं की सभी प्रजातियों के प्रमाणित बीज का विक्रय दर 4090 रुपये प्रति क्विंटल एवं आधारीय बीज का 4320 रुपये प्रति क्विंटल है। अनुमन्य अनुदान 2000 रुपये प्रति क्विंटल है। सरसों बीज का विक्रय दर 12870 रुपये प्रति क्विंटल तथा अनुदान बीज मूल्य का 50 प्रतिशत है। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र ने बताया कि किसान विकासखंड स्तर पर स्थापित राजकीय कृषि बीज भंडारों से अनुदान पर बीज लेकर समय से बुवाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed