{"_id":"6176eb2988902a40f1220f99","slug":"seeds-of-rabi-crops-reached-the-state-seed-stores-mainpuri-news-agr512703937","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय बीज भंडारों पर पहुंचे रबी फसलों का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय बीज भंडारों पर पहुंचे रबी फसलों का बीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रबी फसलों के लिए कृषि विभाग को बीज प्राप्त हो गया है। विभाग ने इसका राजकीय बीज भंडारों को वितरण कर दिया है। यहां से किसानों को यह बांटा जाएगा। इस बीज पर किसानों को 50 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा।
धान की कटाई के बाद रबी फसलों की बुवाई शुरू हो जाएगी। समस्या न हो इसके लिए पहले से ही कृषि विभाग ने गेहूं, जौ, मटर और चना का बीज मंगा लिया है। सर्वाधिक मात्रा में गेहूं के बीज की बिक्री होती है। ऐेसे में गेहूं का 2200 क्विंटल आधारीय और प्रमाणित बीज मंगाया गया है। इसमें एचडी 2967, पीवीडब्ल्यू 343, एचडी 3086 और पीवीडब्ल्यू 550 प्रजातियों का बीज शामिल है। आधारीय बीज 3915 रुपये जबकि प्रमाणित बीज की कीमत 3700 रुपये प्रति क्विंटल रखी गई है।
जौ का 120 क्विंटल बीज आरडी 2899 प्रजाति का है। इसके आधारीय बीज की कीमत 3465 रुपये प्रति क्विंटल है। वहीं मटर की एचएफपी 29 प्रजाति का 4.20 क्विंटल प्रमाणित बीज एक हजार रुपये प्रति क्विंटल और चना का जीएनजी 1958 प्रजाति का प्रमाणित बीज 8890 रुपये प्रति क्विंटल पर वितरित किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया किसान किसी भी राजकीय कृषि बीज भंडार से क्रय कर सकते हैं। अनुदान की धनराशि सीधे किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके लिए किसानों को पंजीकरण के साथ ही अन्य अभिलेख उपलब्ध कराने होंगे।