फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   See the bulk rising, farmers cultivating

Agra News: तापमान चढ़ता देख तंबाकू की खेती करने वाले किसानों की बढ़ी धड़कन

Sun, 09 Feb 2025 09:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Feb 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
See the bulk rising, farmers cultivating
कासगंज। जिले में तापमान चढ़ना शुरू हो जाने से गेहूं के साथ ही अब तंबाकू की खेती करने वाले किसान भी चिंतित नजर आने लगे हैं। मौसम का मिजाज देख किसानों की धड़कनें बढ़ रही है। किसानों को तंबाकू के पत्ते लाल पड़ने का खतरा सताने लगा है। इससे फसल की पैदावार घटने से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

जिले में मौसम के रुख से गेहूं की 1.08 लाख हेक्टेयर फसल पर लगातार खतरा बना हुआ है। जिले की पटियाली तहसील क्षेत्र में तंबाकू की खेती बढ़े पैमाने पर होती है। लगभग 1800 हेक्टेयर में इस फसल को उगाया जाता है। वैसे तो तंबाकू की फसल को 20 से 35 डिग्री तक तापमान की आवश्यकता होती है। वर्तमान में फसल का ग्रोथ सीजन चल रहा है। इस सीजन में अधिकतम 23 से 24 डिग्री तापमान की आवश्यकता रहती है। इसी तरह गेहूं की फसल के लिए इतने ही तापमान की आवश्यकता है। चार दिन तक चली पछुआ हवा व पाले का असर इन फसलों पर पड़ा। अब किसान की नई चिंता चढ़ता हुआ तापमान है। तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया है। अभी आने वाले दिनोेंं में तीस डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। यदि मौसम विभाग का अनुमान सही रहा और तपमान अधिक हो गया तो दोनों फसलों के लिए खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed