फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Security tightened on dr. Bhimrao Ambedkar jayanti in Agra

Ambedkar Jayanti 2026: तीन सुपर जोन में बांटा आगरा, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस; ड्रोन से रखी जाएगी नजर

Mon, 13 Apr 2026 11:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 13 Apr 2026 11:29 PM IST
सार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा और भीमनगरी को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आगरा को सुपर जोन और सब जोन में बांटा गया है। फोर्स के साथ अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
Security tightened on dr. Bhimrao Ambedkar jayanti in Agra
पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश देते अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर आयोजित होने वाली ऐतिहासिक शोभायात्रा और भीमनगरी महोत्सव के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां की हैं। सोमवार को पुलिस लाइंस में आयोजित ब्रीफिंग में पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह और जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने संयुक्त रूप से मातहतों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में डीसीपी सिटी, पश्चिमी, पूर्वी, ट्रैफिक, अपर नगर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट, अन्य जनपदों से आए अधिकारी, सभी एसीपी, थाना प्रभारी व शाखा प्रभारी भी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि 14 अप्रैल को शाम 4 बजे आंबेडकर भवन, कटरा गड़रियान काजीपाड़ा से शोभायात्रा शुरू होगी। वह विभिन्न मार्गों से होते हुए 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे जीआईसी ग्राउंड, थाना लोहामंडी पहुंचेगी। इसमें लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


कार्यक्रम को देखते हुए शहर को तीन सुपर जोन, आठ जोन और 33 सब-जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन पर राजपत्रित अधिकारी स्तर के एसीपी प्रभारी होंगे, जिनके साथ दो-दो मजिस्ट्रेट तैनात हैं, थाना प्रभारी को सहायक जोनल अधिकारी बनाया गया है। शोभायात्रा मार्ग पर अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस, मोबाइल वॉच टावर तथा रूफटॉप ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च और ड्रोन के माध्यम से निगरानी होगी। जर्जर छतों व छज्जों पर भी पुलिस बल की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

अफवाह पर लगाम की तैयारी
सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए मीडिया सेल को 24 घंटे निगरानी के निर्देश हैं। विशेष कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जीआईसी ग्राउंड में 14 से 17 अप्रैल तक भीमनगरी कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक आयोजन और मेले का आयोजन होगा, जिसके लिए पर्याप्त पुलिस बल, पार्किंग और कानून-व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। सभी कर्मियों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने, दंगा नियंत्रण उपकरण साथ रखने, शालीन व्यवहार बनाए रखने और शोभायात्रा समाप्ति तक ड्यूटी स्थल न छोड़ने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस के साथ प्रमुख स्थानों पर तैनात रहेगी पीएसी
डाॅ. आंबेडकर जयंती पर आयोजित भीमनगरी और शोभायात्राओं की वजह से शहर में काफी भीड़ होगी। यातायात और सुरक्षा व्यवस्था ठीक रहे, इसके लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने मिलकर तैयारी की है। डायवर्जन को लागू कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि भीड़ वाले क्षेत्रों में ड्रोन से नजर रखी जाएगी। पुलिस के साथ पीएसी को भी तैनात किया गया है। शहर में नो एंट्री के साथ रूट डायवर्जन किए गए हैं। कई जगह बसों के मार्ग भी परिवर्तित किए गए हैं। पार्किंग स्थल भी निर्धारित किए गए हैं। डीसीपी ने बताया कि 14 अप्रैल को शहर में नो एंट्री लागू रहेगी। 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक रात 11 बजे से खुलने वाली नो एंट्री रात 2 बजे से खुलेगी। 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक जारी सभी नो एंट्री पास निरस्त माने जाएंगे। बिजलीघर चौराहे पर आने वाली भीड़ को देखते हुए यहां से संचालित होने वाली बसें 14 अप्रैल की सुबह 8 बजे से 15 अप्रैल की रात 11 बजे तक रामलीला ग्राउंड में पार्क की जाएंगी और वहीं से संचालित होकर यमुना किनारे वाले मार्ग से एनएच-19 को जाएंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed