{"_id":"60e8953a8ebc3ebc7b56b274","slug":"secondary-school-books-fixed-price-of-books-textbook-kasganj-news-agr4991806120","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक विद्यालयों की किताबें हुई निर्धारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक विद्यालयों की किताबें हुई निर्धारित
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं के लिए पाठ्य पुस्तकें निर्धारित कर दी है। इस बार चार प्रकाशकों की पुस्तकों के माध्यम से ही इन कक्षा के बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही परिषद ने पुस्तकों के मूल्य भी निर्धारित कर दिए हैं ताकि बच्चों से अधिक मूल्य न वसूला जा सके।
कोरोना संकट के चलते स्कूल तो खुल चुके हैं, लेकिन अभी तक स्कूलों में बच्चों को बुलाया नहीं जा रहा। बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था भी की गई है। बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने चार प्रकाशकों की पुस्तकों को निर्धारित किया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर कर दिया है। सभी राजकीय, सहायता प्राप्त एंव वित्त विहीन स्कूलों मेंएनसीईआरटी की ही पुस्तकों के माध्यम से पढ़ाई होगी। इन प्रकाशकों के अतरिक्त अन्य प्रकाशक पाठ्य पुस्तकों से पढ़ाई कराने पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, संचालकों आदि के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
परिषद से जारी की गई मूल्य सूची में सबसे सस्ती पुस्तक कक्षा 11 की अंग्रेजी की है। काका संस की यह पुस्तक मात्र सात रुपये की है। जबकि सबसे महंगी पुस्तक रवि अपार्टमेंट की कक्षा 11 की गणित विषय की है। इस पुस्तक की कीमत 66 रुपये है।