फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Second notice issued to 52 colleges for not filling u dias form

यू डायस प्रपत्र न भरने पर 52 कॉलेजों को जारी हुआ दूसरा नोटिस

Fri, 11 Jun 2021 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Second notice issued to 52 colleges for not filling u dias form
मैनपुरी। जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र भरने में जिले के प्रधानाचार्य और प्रबंधक लगातार लापरवाही कर रहे हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश के बाद जिले के 52 कॉलेजों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को दूसरा नोटिस जारी किए गए हैं। चेतावनी दी गई है कि दो दिन के अंदर प्रपत्र न भरने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नाजर सिंह ने बताया कि जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र भरने के लिए पिछले दो महीने से ऑनलाइन कार्य चल रहा है। प्रपत्र न भरने वालों को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। जिले के 52 कॉलेजों ने अभी तक ऑनलाइन प्रपत्र नहीं भरे। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रपत्र न भरने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि जिले के विभिन्न विकास खंडों के प्रपत्र न भरने वाले कॉलेजों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को द्वितीय नोटिस जारी किया जा रहा है। दो दिन के अंदर उन्हें प्रपत्र को ऑनलाइन भरने की चेतावनी दी गई है। अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

किस विकास खंड में कितने कॉलेजों के नहीं भरे गए पत्र
बरनाहल- 10
बेवर-12
करहल-11
कुरावली-07
मैनपुरी-09
घिरोर- 03
--------
52 कॉलेजों को यू डायस प्लस प्रपत्र न भरने के कारण नोटिस जारी किया गया है। दो दिन के अंदर सभी कॉलेजों को प्रपत्र भरकर सूचना उपलब्ध करानी होगी। अन्यथा की स्थिति में किसी भी कार्रवाई के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। -नाजर सिंह प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed