फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seats remain vacant in several colleges of Dr. Bhimrao Ambedkar University

Agra University: काॅलेजों की मांग पर बढ़ाई गई 1612 सीटें...फिर भी कई रह गईं खाली, प्राचार्यों ने बताई ये वजह

Wed, 05 Nov 2025 08:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 05 Nov 2025 08:21 PM IST
सार

डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश प्रक्रिया में देरी के चलते कई अभ्यर्थियों ने निजी या अन्य प्राइवेट कॉलेजों में दाखिला ले लिया। इसके चलते काॅलेजों की सीट खाली रह गईं।

विज्ञापन
Seats remain vacant in several colleges of Dr. Bhimrao Ambedkar University
आगरा विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध अनुदानित कॉलेजों में स्नातक स्तर पर 33 प्रतिशत सीटें बढ़ीं तो लेकिन सीटें भर नहीं पाईं। आगरा कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेज और आरबीएस कॉलेज में कुल मिलाकर 1,612 नई सीटें बढ़ाई गईं, फिर भी 282 सीटें खाली रह गईं।
विज्ञापन


कॉलेज के प्राचार्यों की मांग पर 8 अक्तूबर को प्रत्येक स्नातक पाठ्यक्रम में 10,000 रुपये प्रति पाठ्यक्रम के हिसाब से वृद्धि की अनुमति दी गई थी। कॉलेज प्राचार्यों का कहना है कि अगर यह निर्णय समय रहते ले लिया जाता, तो अधिक छात्रों को प्रवेश का अवसर मिल सकता था। प्रवेश प्रक्रिया में देरी की वजह से कई अभ्यर्थियों ने निजी या अन्य प्राइवेट कॉलेजों में दाखिला ले लिया।
विज्ञापन


आगरा कॉलेज प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि बीएससी मैथ्स में 140 सीटें खाली रह गईं। बाकी अधिकांश पाठ्यक्रमों में सीटें लगभग भर चुकी हैं। सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि बीबीए में 20, बीसीए में 10, बीपीईएस में 10 और बीएससी बायोटेक में 10 सीटें खाली रह गईं। वहीं आरबीएस कॉलेज के प्राचार्य विजय श्रीवास्तव ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए और बीएससी (कृषि) पाठ्यक्रमों में 10 से 15 सीटें रिक्त रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed