फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Search for missing lawmen from Farrukhabad in the district

Agra News: फर्रुखाबाद से लापता कानूनगो की जिले में हुई तलाश

Sat, 01 Feb 2025 01:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Search for missing lawmen from Farrukhabad in the district
मनोज कुमार माहेश्वरी,लापता कानूनगो।
कासगंज। फर्रुखाबाद से करीब पांच माह पूर्व लापता हुए कानूनगो चकबंदी की तलाश जिले में भी की जा रही है। लापता होने के बाद कानूनगो का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है। फर्रुखाबाद पुलिस के सहयोग में जिले की एसओजी व सदर कोतवाली पुलिस की टीम लगाई गई है। फर्रुखाबाद की टीमों के साथ जिले की टीमों ने कई स्थानों पर लापता कानूनगो के संबंध में जांच-पड़ताल की है।फर्रुखाबाद में कानूनगो चकबंदी के पद पर तैनात मनोज कुमार माहेश्वरी 20 अगस्त 2024 को फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट से लापता हो गए। इस मामले में परिजनों ने गुमशुदगी थाना फतेहगढ़ में दर्ज कराई थी। मनोज कुमार माहेश्वरी मूल रूप से शहर के पीली कोठी बिलराम गेट के निवासी हैं। वह कासगंज से फतेहगढ़ और फतेहगढ़ से कासगंज प्रतिदिन आते-जाते थे। अभी तक लापता मनोज कुमार माहेश्वरी का कोई सुराग हासिल नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक लापता होने के बाद अंतिम लोकेशन शहर के रेलवे रोड पर मिली थी। इसी आधार पर पुलिस उनके संबंध में शहर में जांच-पड़ताल कर रही है। फर्रुखाबाद पुलिस के सहयोग में जिले की पुलिस को लगाया गया है। पुलिस टीमों ने परिजनों से भी बातचीत की। इस मामले में एएसपी राजेश कुमार भारती का कहना है कि फर्रुखाबाद पुलिस की टीमें यहां आईं थीं। उनके सहयोग में एसओजी व सदर कोतवाली पुलिस की टीम लगाई गई है। अब तक हुई पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed