फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Search for absconding gangster accused in Delhi

Agra News: गैंगस्टर के फरार आरोपी की दिल्ली में तलाश

Sun, 28 Apr 2024 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Apr 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Search for absconding gangster accused in Delhi
कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने पांच गांजा तस्करों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। जिसमें एक आरोपी फरार है। जिसकी तलाश में पुलिस दिल्ली पहुंची है। पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए सर्विलांस सेल की भी मदद ले रही है।सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर रामवकील सिंह ने गांजा तस्करी के पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। चार आरोपी पहले से ही जेल में हैं। एक फरार आरोपी दीपक निवासी शाहदरा दिल्ली की तलाश में दिल्ली पहुंची है। आरोपी वहां अपने घर से भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सर्विलांस की भी मदद ले रही है। जिससे उसकी सही लोकेशन ट्रेस हो सके और उसकी गिरफ्तारी की जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे गांजा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी को दिल्ली उसके घर पहुंची, जहां से वह फरार है। सर्विलांस की मदद ली जा रही है। शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। गैंगस्टर एक्ट के शामिल सभी आरोपियों की संपत्ति भी चिन्हित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed