{"_id":"6401d342a29b087fb809affa","slug":"sealed-on-two-units-of-electroplating-in-agra-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इलेक्ट्रोप्लेटिंग की दो इकाइयों पर लगाई सील, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एडीए ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इलेक्ट्रोप्लेटिंग की दो इकाइयों पर लगाई सील, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एडीए ने की कार्रवाई
Fri, 03 Mar 2023 04:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Mar 2023 04:30 PM IST
सार
भैंरो नाला और चीनी का रोजा में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और एडीए ने की कार्रवाई। इमीटेशन ज्वेलरी की शहर में 108 इकाइयां संचालित हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रोप्लेटिंग की दो इकाइयों पर लगाई सील
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा की सकरी गलियों और आवासीय क्षेत्रों में चलाई जा रही इलेक्ट्रोप्लेटिंग इकाइयों पर आगरा विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संयुक्त कार्रवाई की। चीनी का रोजा और भैंरो नाला में इलेक्ट्रोप्लेटिंग की दो इकाइयों को सील कर दिया गया।
बृहस्पतिवार की दोपहर छत्ता वार्ड के तहत भूपेंद्र अग्रवाल की चंदा पान वाली गली, भैंरो नाला बेलनगंज के घर में इलेक्ट्रोप्लेटिंग इकाई और सुधीर शर्मा, 11/136 सी, चीनी रोजा, एत्माउद्दौला में चोरी छिपे खोली गई इलेक्ट्रोप्लेटिंग इकाई पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने सील लगा दी। आवासीय क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों को बंद कराने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। सीलिंग के दौरान सहायक अभियंता और अवर अभियंता सचल दस्ते के साथ मौजूद रहे।

108 इकाइयों में से 58 का काटा कनेक्शन
इमीटेशन ज्वैलरीऔर इलेक्ट्रोप्लेटिंग की शहर में 108 इकाइयां हैं, जिनमें से 58 का पानी का कनेक्शन काटा जा चुका है। ताज ट्रिपेजियम जोन अथाॅरिटी को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 26 इलेक्ट्रोप्लेटिंग इकाइयां पानी के कनेक्शन के बिना ही चलाई जा रही हैं। 14 इकाइयों में परिवार रह रहे हैं और 10 इकाइयों का पता गलत पाया गया है। टोरंट पावर ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी के बिना चलाई जा रही ऐसी 31 इलेक्ट्रोप्लेटिंग इकाइयों के बिजली कनेक्शन काटे हैं। सेवला में 12 इकाइयां चिन्हित की गई है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन