फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sealdah Rajdhani Express Four passengers death Evidence gathered By Officers

सियालदाह-राजधानी एक्सप्रेस से चार यात्रियों की मौत के बाद 'संजीदा' हुई रेलवे, जुटाए साक्ष्य

Tue, 11 Jun 2019 09:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 11 Jun 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Sealdah Rajdhani Express Four passengers death Evidence gathered By Officers
बलरई में घटना की जांच करते डीटीएम समर्थ गुप्ता व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बलरई रेलवे स्टेशन पर सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आए चार रेलयात्रियों की मौत के मामले में मंगलवार को टूंडला से मंडल यातायात प्रबंधक समर्थ गुप्ता जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने स्टेशन मास्टर सहित संबंधित अन्य रेलकर्मियों से बातचीत करते हुए बयान लिए। 
विज्ञापन


गत सोमवार को कानपुर रेलखंड के बलरई रेलवे स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस को लूप लाइन में रोकने के बाद सियालदह राजधानी एक्सप्रेस को नई दिल्ली रवाना किया जा रहा था। इस दौरान राजधानी की चपेट में आकर चार रेलयात्रियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मंडलया यातायात प्रबंधक समर्थ गुप्ता, आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट योगेंद्रपाल, डब्लूएमआई राकेश ग्रोवर सहित अन्य अधिकारी बलरई स्टेशन स्थित घटनास्थल पहुंचे। जांच टीम ने घटना की बलरई स्टेशन मास्टर एवं संबंधित अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की। घटना की जांच रिपोर्ट डीआरएम इलाहाबाद अमिताभ कुमार को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्थ गुप्ता, मंडल यातायात प्रबंधक टूंडला ने बताया कि घटना के मुख्य बिंदुओं को मौके पर पहुंचकर देखा है। प्रत्यक्षदर्शियों व संबधित रेलकर्मियों से घटना की जानकारी ली है।

मृतकों के परिजनों से भी बात हुई है। मामले में रेलवे ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है। उक्त टीम जल्द ही पहुंचकर घटना की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed