{"_id":"5fd8f6b58ebc3e3c9114aba4","slug":"sealdah-rajdhani-express-engine-fail-after-animals-collide-near-balerai-railway-station-in-etawah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इटावा के बलरई रेलवे स्टेशन के समीप सियालदाह राजधानी से टकराया जानवर, इंजन फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा के बलरई रेलवे स्टेशन के समीप सियालदाह राजधानी से टकराया जानवर, इंजन फेल
Wed, 16 Dec 2020 12:05 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
बलरई रेलवे स्टेशन के समीप खड़ी सियालदाह राजधानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा जिले में कानपुर रेलखंड के बलरई रेलवे स्टेशन के समीप सियालदाह राजधानी से जानवर टकरा गया। इसके चलते राजधानी का इंजन फेल हो गया। इस घटना के कारण लगभग दो घंटे तक डाउन ट्रैक प्रभावित रहा।
विज्ञापन
मंगलवार को सियालदाह जा रही 02314 राजधानी एक्सप्रेस शाम 7:35 बजे करीब भदान स्टेशन से होकर गुजरी। उसी दौरान भदान-बलरई के बीच खम्भा संख्या 1185/28 पर खेतों के रास्ते जानवर राजधानी के सामने आ गया।
विज्ञापन
ट्रेन से टकराने के बाद जानवर के चीथड़े उड़ गए। वहीं इंजन ने भी काम करना बंद कर दिया। चालक ने घटना की जानकारी तत्काल ही मुख्य नियंत्रण टूंडला के अधिकारियों को दी। घटना की सूचना मिलने पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
नया इंजन लगाकर किया गया रवाना
आनन-फानन में शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर स्पेयर में खड़े पावर इंजन को बलरई के लिए शाम 08:48 बजे भेजा गया। जहां पावर इंजन पहुंचा। उसके बाद राजधानी में लगे हुए इंजन को हटाकर स्टेशन यार्ड में खड़ा किया गया।
रात करीब नौ बजे सियालदाह राजधानी का इंजन लगकर तैयार हो पाया। उसके बाद साढ़े नौ बजे करीब ट्रेन को फिट मीमो देकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान दो घंटे रेलमार्ग प्रभावित रहा।
रात करीब नौ बजे सियालदाह राजधानी का इंजन लगकर तैयार हो पाया। उसके बाद साढ़े नौ बजे करीब ट्रेन को फिट मीमो देकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस दौरान दो घंटे रेलमार्ग प्रभावित रहा।