फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sealdah and Kolkata Superfast trains will remain cancelled, routes of many trains changed.

Agra News: सियालदह और कोलकाता सुपरफास्ट रहेंगी निरस्त, कई ट्रेनों का बदला रूट

Fri, 24 Jul 2026 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Sealdah and Kolkata Superfast trains will remain cancelled, routes of many trains changed.
प्रयागराज। पश्चिम रेलवे के आलियाबाडा-हापा-जामनगर रेलखंड में चल रहे दोहरीकरण और आसनसोल मंडल के मुगमा स्टेशन पर कुछ तकनीकी कार्य के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इसमें कुछ ट्रेनें उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल से होकर गुजरती हैं। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा के अनुसार, ओखा-बनारस (22969) 30 जुलाई को 3:35 घंटे और ओखा-गुवाहाटी (15635) 31 जुलाई को 4 घंटे और 7 अगस्त को 8 घंटे की देरी से चलेगी। वहीं, मुगमा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कोलकाता-आगरा कैंट (13167/13168) 24 व 26 सितंबर को और सियालदह-आनंद बिहार (12329/12330) 22 व 23 सितंबर को रद्द रहेगी। इसके अलावा सियालदह-अजमेर (12987/12988) 23 से 26 सितंबर और सियालदह-बीकानेर (12259/12260) 24 से 27 सितंबर के बीच धनबाद-गया के बजाय सीतारामपुर-झाझा-पटना-पं. दीन दयाल उपाध्याय मार्ग से चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed