{"_id":"5b1935c54f1c1bf96e8b6e2d","slug":"sdm-tundla-abuses-victim-audio-goes-viral-on-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SDM ने गालियां देकर शिकायतकर्ता को धमकाया, कहा- परिवार को घर से उठवा लूंगा, ऑडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SDM ने गालियां देकर शिकायतकर्ता को धमकाया, कहा- परिवार को घर से उठवा लूंगा, ऑडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
Updated Thu, 07 Jun 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एसडीएम का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें एसडीएम शिकायतकर्ता को भद्दी भद्दी गालियां दे रहे हैं। इतना ही नहीं उसे व उसके परिवार को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं।
मामला टूंडला थाना क्षेत्र के लाइनपार स्थित नगला इस्माइल निवासी पप्पी सिंह से जुड़ा है। ऑटो चालक पप्पी सिंह ने बीती 18 मई को डीएम के साथ साथ मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा था।
इसमें उसने चंदोदेवी के नाम से पख 11 करने और राजवीर के नाम में 15 बीघा जमींन करने की शिकायत की थी। उसका कहना था कि चंदोदेवी नाम से कोई महिला इस क्षेत्र में नहीं है।

Trending Videos
परिवार को उठवा लेने की धमकी
शिकायतकर्ता पप्पी का आरोप है कि बुधवार को एसडीएम के पेशकार ने उसे फोन किया और एसडीएम डॉ.सुरेश कुमार से बात कराई। उन्होंने फोन पर ही भद्दी-भद्दी गालियां दी और तत्काल कार्यालय में हाजिर होने के लिए कहा।
इसके साथ ही बैनामा के कागजात लाने को कहा। जब ऑटो चालक ने आगरा में होने की बात कही तो एसडीएम ने उसे और उसके परिवार को घर से उठवा लेने की धमकी दे डाली। गुरुवार को यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
एसडीएम डॉ सुरेश कुमार का कहना है कि उन्होंने फोन पर किसी को गाली देना तो दूर अभद्र भाषा का भी प्रयोग नहीं किया। जिस नंबर से फोन पर बात हुई है, उसकी जांच करायी जा सकती है। किसी ने उनकी आवाज बनाकर ऑडियो जारी किया हो तो कह नहीं सकते।