फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SDM reached the millet procurement center, instructions for purchase through token

Agra News: बाजरा खरीद केंद्र पहुंचे एसडीएम, टोकन से खरीद के निर्देश

Wed, 31 Dec 2025 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 31 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
SDM reached the millet procurement center, instructions for purchase through token
गहर्रा खुर्द बाजरा खरीद केंद्र पर जांच के बाद निर्देश देती एसडीएम नीलम तिवारी। - फोटो : Samvad
अकोला। बाजरे की खरीद नहीं होने और वसूली का आरोप लगाते हुए किसानों के हंगामे के बाद मंगलवार को एसडीएम किरावली गहर्रा खुर्द खरीद केंद्र पहुंची। किसानों की समस्याएं और उनकी शिकायतें सुनीं। टोकन के अनुसार खरीद के निर्देश दिए।
विज्ञापन




एसडीएम किरावली नीलम तिवारी ने बताया कि जिन किसानों के टोकन जांच में सही पाए गए हैं। उन्हीं किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। उन्होंने विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि अनावश्यक रूप से किसानों को परेशान न किया जाय। बाजरा खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जाए। सोमवार को गहर्रा खुर्द बाजरा खरीद केंद्र पर खरीद नहीं होने का आरोप लगाते हुए किसानों ने हंगामा कर दिया था। किसान नेत्री सावित्री चाहर भी प्रदर्शन में शामिल रहीं। वहीं कुछ देर बाद सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने पहुंचकर किसानों की समस्या को सुना था। जिलाधिकारी से शिकायत कर जांच कराए जाने की बात कही। उन्होंने विपणन अधिकारी पर वसूली करने तथा दलालों का बाजरा खरीदने का आरोप भी लगाया था। शिकायत, हंगामें और आरोपों की जांच के लिए मंगलवार को उप जिलाधिकारी किरावली नीलम तिवारी ने बाजरा खरीद केंद्र पर पहुंची। किसानों की समस्याओं को सुना और जांच के बाद विपणन अधिकारी को टोकन के आधार पर बाजरा खरीदने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed