{"_id":"68e1f3266659412e48029728","slug":"sdm-accused-of-locking-room-assaulting-head-assistant-adm-to-probe-2025-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: एसडीएम ने कमरे में बंद कर बाबू को पीटा...आरोप कितना सच और झूठ, एडीएम प्रशासन करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एसडीएम ने कमरे में बंद कर बाबू को पीटा...आरोप कितना सच और झूठ, एडीएम प्रशासन करेंगे जांच
Sun, 05 Oct 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:55 AM IST
सार
आगरा की एत्मादपुर तहसील में तैनात सहायक और एसडीएम के बीच मारपीट प्रकरण की जांच एडीएम प्रशासन करेंगे। इस मामले में कर्मचारी संघ प्रदेशव्यापी आंदोलन की तैयारी में है।
विज्ञापन
आगरा जिलाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमरा बंद कर प्रधान सहायक से मारपीट मामले में एसडीएम एत्मादपुर सुमित कुमार सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व शुभांगी शुक्ला ने एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह को जांच अधिकारी नामित किया है। दूसरी ओर, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने इस मामले में आक्रोश जताया है।
विज्ञापन
मारपीट की घटना शुक्रवार अपराह्न करीब 3 बजे की है। एत्मादपुर तहसील में तैनात प्रधान सहायक वीरेंद्र कुमार ने एसडीएम सुमित सिंह पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने कमरा बंद कर उनके साथ मारपीट की। गाली-गलौज करते हुए अपने गार्ड से बंदूक छीनकर तान दी। गुस्से में कुर्सी भी फेंक कर मारी। विवाद की वजह राजस्व संग्रह की प्रगति रिपोर्ट को माना जा रहा है। प्रगति रिपोर्ट 1 अक्तूबर को मुख्यालय भेजी जाती है, लेकिन 3 अक्तूबर तक प्रधान सहायक द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने पर एसडीएम पर दुर्व्यवहार के आरोप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, एसडीएम सुमित कुमार सिंह ने मारपीट से इन्कार किया है। उनका कहना है कि प्रगति रिपोर्ट मांगी थी। उपलब्ध नहीं कराने के बाद भी सहायक ने अभद्रता की। इस मामले में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने डीएम से शिकायत दर्ज कराई थी। एसडीएम को हटाने और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। डीएम के निर्देश पर कर्मचारी संघ प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला से मुलाकात की और घटना से अवगत कराया। इस मामले की जांच एडीएम प्रशासन आजाद भगत सिंह को सौंपी गई है। कर्मचारी संघ ने इस मामले में प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया है। जांच में लीपापोती होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान किया है।