फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scout guide has great importance in human life.

Agra News: मानव जीवन में स्काउट गाइड का बड़ा महत्व है

Sun, 17 Sep 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Sep 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Scout guide has great importance in human life.
मानव जीवन में स्काउट गाइड का बड़ा महत्व है
विज्ञापन

- स्काउट गाइड भवन में चल रहे पांच दिवसीय शिविर का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला स्काउट गाइड प्रांगण में चल रहे पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का रविवार को समापन हो गया। जांच शिविर में जिले के 20 विद्यालयों के 170 स्काउट तथा 73 गाइड ने प्रतिभा किया। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सह जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि मानव जीवन में स्काउट गाइड का बड़ा महत्व है।
पांच दिन तक चले तृतीय सोपान स्काउट गाइड प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने स्काउट गाइड के इतिहास, प्रतिज्ञा आदि से संबंधित गतिविधियों का प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त खोज चिन्हों के सहारे लक्ष्य तक पहुंचना। आपदा के समय पुल आदि का निर्माण करना, तंबू लगाना, गांठें बांधना बिना बर्तन भोजन तैयार करना, फायर कैंप आदि से संबंधित गतिविधियों का आयोजन भी हुए। टोली निर्माण आदि के संबंध में प्रशिक्षकों ने जानकारी प्रदान की। जिला मुख्यायुक्त डॉ. एके सिंह राठौर ने कहा कि सफलता पूर्वक प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागी राज्यपाल पुरस्कार जांच की तैयारी अपने लीडर से मिलकर करें।
विज्ञापन

समापन अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष हर प्रसाद यादव, जिला सचिव डॉ. दिनेश कुमार, जिला आयुक्त कब राम खिलाड़ी वर्मा, जिला रिसोर्स आयुक्त स्काउट कृष्ण कुमार, रामपाल गिरी एएलटी स्काउट, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड कुसुम चौहान, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट मोहम्मद शमीम, जिला संगठन आयुक्त गाइड बेबी खुशनुमा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुनील कुमार सिंह, प्री ए एलटी सुनील कुमार द्विवेदी, प्रियंका गिरि, रीना वर्मा, नेहा वर्मा, शैली पांडे, कविता चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed