फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scorpion stings innocent child at Taj Mahal

Taj Mahal: ताज का दीदार करने आए पर्यटक को बिच्छू ने काटा, दर्द से चीख उठा मासूम; अस्पताल में भर्ती

Sat, 27 Jun 2026 11:32 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 27 Jun 2026 11:32 PM IST
सार

ताजमहल में जैसे ही किशोर शू-कवर पहनने लगा, उसमें पहले से छिपे बिच्छू ने उसके पैर में डंक मार दिया। बच्चे की चीख सुनकर मौके पर मौजूद एएसआई कर्मचारी और सीआईएसएफ के जवान तुरंत आए और बच्चे को उठाकर ताज परिसर के भीतर स्थित डिस्पेंसरी ले गए। 

विज्ञापन
Scorpion stings innocent child at Taj Mahal
ताजमहल में पर्यटक को बिच्छू ने काटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल का दीदार करने आए तेलंगाना के एक 13 वर्षीय किशोर को बिच्छू ने काट लिया। बिच्छू के काटते ही बच्चा दर्द से चीख उठा, जिसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। परिजन का आरोप है कि शू कवर के अंदर बिच्छू बैठा था, जिस वजह से यह घटना हुई, वहीं एएसआई के संरक्षण सहायक कलंदर बिंद ने बताया कि जूतों के ऊपर ही शूकवर पहनाने की व्यवस्था है। शूकवर में नहीं, बल्कि फर्श पर चलते समय बिच्छू पर पर्यटक का पैर पड़ा है।
विज्ञापन


परिजन के मुताबिक, तेलंगाना से आए मोहम्मद हबीबुद्दीन अतीक का बेटा मोहम्मद मोइनुद्दीन अतीक जैसे ही शू-कवर पहनने लगा, उसमें पहले से छिपे बिच्छू ने उसके पैर में डंक मार दिया। बच्चे की चीख सुनकर मौके पर मौजूद एएसआई कर्मचारी और सीआईएसएफ के जवान तुरंत आए और बच्चे को उठाकर ताज परिसर के भीतर स्थित डिस्पेंसरी ले गए। 
विज्ञापन


डिस्पेंसरी में तैनात डॉ. शालिनी और डॉ. सौरव शुक्ला ने बच्चे को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद बच्चे को और बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने उसे एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed