फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scorpio crushed the farmer there was a lot of uproar after his death villagers blocked the road

एटा में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो ने किसान को कुचला, मौत के बाद जमकर हंगामा; ग्रामीणों ने मार्ग कर दिया जाम

Wed, 14 May 2025 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 May 2025 10:25 AM IST
सार

स्कॉर्पियो कार ने सड़क पार कर रहे किसान को रौंद दिया। किसान की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने शव सड़क पर रख जाम लगा दिया।

विज्ञापन
Scorpio crushed the farmer there was a lot of uproar after his death villagers blocked the road
एटा में रफ्तार का कहर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना रिजोर क्षेत्र में गांव निधौली खुर्द के पास बुधवार सुबह गाय को लेकर जा रहे किसान को कार ने टक्कर मार दी। इसके कारण गाय और किसान दोनों की जान चली गई। यह देखकर परिजन और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे। लगभग 2 घंटे हंगामा किया, जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


 

गांव निधौली खुर्द निवासी वीरपाल उर्फ बादाम सिंह घर से गाय को पानी पिलाने के लिए बंबा पर ले गए। पानी पिलाने के बाद सड़क किनारे गाय के साथ घर लौट रहे थे। उसी समय शहर की ओर से आ रही कार पहले बिजली के खंभे से टकराई। इसके बाद गाय और किसान को भी चपेट में ले लिया। इसके कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 5 भाइयों में चौथे नंबर के वीरपाल की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। जिसे पता चला वह सड़क की ओर दौड़ पड़ा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर सीओ सकीट कीर्तिका सिंह और थाना प्रभारी रिजोर जेपी अशोक भी पुलिसबल के साथ पहुंचे। समझाने के बाद भी परिजन और ग्रामीण सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए। 

डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के बाद अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों व परिजन को काफी समझाया। तब कहीं जाकर लगभग 2 घंटे बाद लोग माने और जाम खोला। एएसपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed