फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scorching winds begin to sear; demand to change school timings.

Agra News: तन झुलसाने लगीं गर्म हवाएं, स्कूलों का समय बदलने की मांग

Sun, 28 Jun 2026 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Scorching winds begin to sear; demand to change school timings.
बाह: बाह में चादर ओढ़ने के बाद भी झुलसा रही गर्मी
बाह। जैतपुर बाह क्षेत्र में आसमान से आग बरसी, गर्म हवाएं चलीं। चादर ओढ़ने के बाद भी गर्मी की तपिश शरीर को झुलसा रही थी। गर्मी से बेचैन हुए बड़ों को परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सेहत की चिंता सताने लगी है। दोपहर 2 बजे घर लौटने वाले बच्चों के लाल चेहरे देख कर अभिभावक स्कूलों के समय में परिवर्तन किए जाने को शासन प्रशासन का मुंह ताक रहे हैं। भदावर पूर्व सैनिक संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भदौरिया, विनोद जैन, ब्रजेश सिंह तोमर, रमेश कुशवाह, आनंद निर्मल, सर्वदमन सिंह भदौरिया, भूपेंद्र सिंह चौहान, मंजू देवी, प्रिया देवी, रश्मी, कल्पना आदि ने बताया कि बच्चों की सेहत के मद्देनजर परिषदीय स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक किया जाना चाहिए। गर्मी का सितम झेलने वाले ग्रामीण किसान बिजली की किल्लत से जूझ रहे हैं। जैतपुर के कुलदीप सिंह भदौरिया, भाकियू नेता मोनू शर्मा ने बताया कि बिजली कटौती बढ़ गई है। गर्मी के मौसम में बीमार हो रहे लोगों के मद्देनजर शैड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति दिए जाने की मांग अधीक्षण अभियंता से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed