फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   scooty riding robber robbed mobile phone of assistant manager of private bank In Agra

UP News: मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे से भिड़ी बैंक अधिकारी, रास्ता रोका... फिर बैग फेंककर मारा

Wed, 16 Oct 2024 12:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Oct 2024 12:14 PM IST
सार

ताजनगरी में मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे से बैंक अधिकारी भिड़ गई। पहले रास्ता रोका फिर बैग फेंककर मारा। हालांकि वह लुटेरे को रोकने में असफल रही। 

विज्ञापन
scooty riding robber robbed mobile phone of assistant manager of private bank In Agra
मोबाइल छीनकर भाग रहे लुटेरे से भिड़ी बैंक अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार रात को स्कूटी सवार लुटेरे ने निजी बैंक की सहायक मैनेजर से मोबाइल लूट लिया। लुटेरे को पकड़ने के लिए दिव्या ने साहस दिखाया। उसका रास्ता रोक लिया। उसके बैग भी जोर से मारा, हालांकि वह मोबाइल लूटकर भागने में सफल रहा। कालोनी के अंदर हुई घटना से लोगों में आक्रोश है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकलवाए। इसमें आरोपी कैद हो गया है। पुलिस टीम लगी है।

विज्ञापन


घटना ताजगंज स्थित गेट बंद कालोनी प्रतीक एन्क्लेव की है। यहां ताजनगरी फेज-1 निवासी अधिवक्ता दयाशंकर की पुत्री दिव्या यादव संजय प्लेस स्थित एक निजी बैंक की शाखा में कार्यरत हैं। मंगलवार रात तकरीबन 8:40 बजे वह डयूटी के बादघर आई थीं। वह कालोनी के अंदर गाड़ी खड़ी करने के बाद घर जा रही थी। कालोनी में चौकीदार नहीं रहता है। तभी स्कूटी सवार एक बदमाश आया।

विज्ञापन

उसके पीछे एक बाइक पर भी एक युवक आया। स्कूटी सवार ने दिव्या के हाथ में लगा मोबाइल झपट्टा मारकर लूट लिया। वह कुछ कर पातीं, उससे पहले ही वो आगे की तरफ भागा। मगर, आगे कालोनी का रास्ता बंद था। इस पर वह स्कूटी को मोड़कर वापस आया। दिव्या रास्ते में खड़ी हो गईं।
 

लुटेरे ने स्कूटी की स्पीड बढ़ा दी। दिव्या ने अपने हाथ में लगा बैग खींचकर उसके चेहरे पर मारा। लुटेरा थोड़ा लड़खड़ाया। मगर, भागने में सफल रहा। बाद में बाइक पर आए युवक को दिव्या ने रोका। उससे मदद करने के लिए कहा। मगर, वो भी बिना कोई सहायता किए चला गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। स्कूटी सवार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन

कालोनी में सुरक्षा नहीं

घटना की जानकारी पर कालोनी के लोग आ गए। उनका कहना था कि कालोनी में डीजीसी बसंत गुप्ता सहित अन्य लोग रहते हैं। मगर, सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है। जिस बाइक सवार युवक से मदद मांगी थी, वह भी लुटेरा होने की आशंका है। उधर, घटना के बाद से दिव्या दहशत में हैं। उनका कहना था कि बदमाश बड़ी घटना भी कर सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed