फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scientist arrested for sexually abusing minor girls

62 साल के वैज्ञानिक ने किया मासूम बच्चियों से रेप, पुलिस पूछताछ में दिया शर्मनाक जवाब

Wed, 02 May 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 02 May 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
Scientist arrested for sexually abusing minor girls
demo pic
ताजमहल के पास स्थित कुष्ठ निवारण के राष्ट्रीय संस्थान जालमा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विष्णु दत्त शर्मा को दो बच्चियों से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक बच्ची की उम्र पांच साल और दूसरी की छह साल है, जबकि आरोपी 62 वर्ष का है।
विज्ञापन


आरोपी मासूम बच्चियों को टॉफी, चॉकलेट देने के बहाने घर में बुलाता और फिर उनके साथ दुराचार करता। उसकी यह घिनौनी करतूत पिछले दो महीनों से चल रही थी।

पांच साल की बच्ची की मां सोमवार शाम उसे ढूंढते हुए आवाज लगा रही थी। तभी बच्ची विष्णु दत्त शर्मा के क्वार्टर से बाहर आई। उसने बताया कि अंकल उसे रोज घर के अंदर ले जाते हैं और फिर गंदी हरकत करते हैं।
विज्ञापन

आरोपी धमकी देता था कि किसी को बताया तो अच्छा नहीं होगा। तभी एक और बच्ची की मां आ गई। उसकी बच्ची ने भी यही बताया कि अंकल ने उसके साथ भी कई बार गंदी हरकत की है। 

इसकी शिकायत थाना ताजगंज पुलिस से की गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया।

आरोपी विष्णु दत्त शर्मा राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइक्रो बैक्टिरियल रोग संस्थान में 40 साल से तैनात है। मूल रूप से भरतपुर का रहने वाला है।  वो रिसर्च असिस्टेंट के रूप में भर्ती हुआ था। इस समय माइक्रोबॉयोलॉजी का विभागाध्यक्ष है।

बेटी डॉक्टर, बेटा अमेरिका में

Scientist arrested for sexually abusing minor girls
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : demo pic
इसी साल सितंबर में विष्णु दत्त शर्मा की सेवानिवृत्ति होनी है। वो 109 रिसर्च पेपर दे चुका है। उसकी इस करतूत पर जालमा के कर्मचारी और अधिकारी थू-थू कर रहे हैं। उसका बेटा अमेरिका में प्राइवेट जॉब करता है, जबकि बेटी दिल्ली में डॉक्टर है। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जब आरोपी से पूछा गया कि उसने ऐसी गंदी हरकत क्यों की, तो उसका जवाब बेहद शर्मनाक था। उसने कई गंदी बातों के साथ कहा कि वो बच्चियों का भय दूर कर रहा था।

जापान के डॉक्टर्स के सहयोग से एक मिशन के तहत यह संस्थान 1976 में स्थापित किया गया था। मिशन का पूरा नाम है जैपनीज लेप्रोसी मिशन फॉर एशिया। कुष्ठ रोग के मरीज उपचार के लिए यहां देशभर से आते हैं। यहां शोध के लिए विदेश से भी शोधार्थी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed