फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Science practical exams from today

Agra News: विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से

Fri, 19 Dec 2025 02:56 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Dec 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Science practical exams from today
आगरा कॉलेज आगरा 
आगरा। आगरा कॉलेज में सत्र 2025-26 के अंतर्गत विज्ञान संकाय की प्रयोगात्मक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। बीएससी पाठ्यक्रमों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 19 दिसंबर से शुरू हो रही हैं।
विज्ञापन


विभागाध्यक्ष डॉ. डीवी सिंह ने बताया कि बीएससी द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर की भौतिकी विभाग की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 19 दिसंबर से 24 दिसंबर तक अलग-अलग बैचों में आयोजित की जाएंगी। दो पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे और दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

वहीं बीएससी तृतीय और पंचम सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 19 से 23 दिसंबर के बीच कराई जाएंगी। यह भी दो पालियों में होंगी। समय वही रहेगा। एमएससी भौतिकी प्रथम सेमेस्टर एवं तृतीय सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षा 20 दिसंबर को होगी। यह एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। अपनी प्रयोगात्मक फाइल, आवश्यक सामग्री एवं पहचानपत्र साथ लाएं। अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को दुबारा अवसर नहीं दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय से संबद्ध शहर के प्रमुख महाविद्यालयों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में चल रही मुख्य परीक्षाओं के मध्य ही समय के अनुरूप प्रयोगात्मक परीक्षाएं विभागों की ओर से कराई जा रही हैं। वहीं, कुछ अन्य विभागों में अभी परीक्षा कार्यक्रम बनाया जा रहा है जिसे जल्द जारी कर दिया जाएगा।

आरबीएस महाविद्यालय के प्राचार्य विजय श्रीवास्तव ने बताया कि बीए, बीएससी, एमएससी, एमए आदि पाठ्यक्रमों के प्रयोगात्मक परीक्षा दिसंबर से पूर्व ही कराने हैं। जिससे मूल्यांकन भी सुचारू रूप से किया जा सके। कई विभागों ने प्रक्रिया जारी की है तो कुछ के कार्यक्रम जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed