फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Schools will have guard clubs, and the sale of drugs will be banned.

Agra News: स्कूलों में बनेंगे प्रहरी क्लब, मादक पदार्थों की बिक्री पर लगेगी रोक

Wed, 29 Jul 2026 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Schools will have guard clubs, and the sale of drugs will be banned.
आगरा। जिले को नशामुक्त बनाने के लिए सभी स्कूलों में प्रहरी क्लब का गठन किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल समन्वय समिति की बैठक में अधिकारियों को नशे के खिलाफ मिशन मोड में अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए संबंधित विभाग स्कूलों को गोद लेकर सतत जागरूकता अभियान चलाएं। जिले के सभी मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में भी नशा मुक्ति संदेशों ऑडियो-वीडियो, बैनर-पोस्टर का अनिवार्य रूप से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। औषधि प्रशासन को मेडिकल स्टोर पर नजर रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि फुटपाथ, रेलवे व बस स्टेशन और मंदिरों के पास रहने वाले बच्चों व किशोरों का सत्यापन कर उनकी काउंसलिंग और पुनर्वास किया जाए। इससे बच्चों को सॉल्यूशन या अन्य नशों की लत से बचाया जा सकेगा। इस मौके पर डीसीपी इमरान अहमद, एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, डीआईओएस रविंद्रपाल सिंह, बीएसए राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed