{"_id":"5a4bb8fe4f1c1b47198b4775","slug":"schools-of-agra-district-will-remains-close-till-4-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी के कारण चार जनवरी तक स्कूलों को बंद करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी के कारण चार जनवरी तक स्कूलों को बंद करने के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 03 Jan 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
सर्दी
- फोटो : amar ujala
सोमवार रात को सीजन का सबसे घना कोहरा रहा। रात भर दृश्यता शून्य रही, लेकिन मंगलवार सुबह चंद मिनटों की बारिश और फिर हवा चलने से कोहरा छंट गया। सुबह दृश्यता में तो सुधार आ गया, लेकिन सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ गई। मंगलवार शाम को शीत लहर के साथ कोहरा फिर शुरू हो गया।
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया।
शीत लहर के चलते बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव दयाल ने जिले के कक्षा आठ के सभी विद्यालय चार जनवरी तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी का यह आदेश कान्वेंट, पब्लिक स्कूल सहित सभी सरकारी विद्यालयों पर यह आदेश लागू होगा।
डीएम ने कहा कि शीत लहर में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने आदेश की अवहेलना करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।