{"_id":"623b834dffc6bb7c20647069","slug":"schools-compensating-for-learning-loss-by-taking-extra-classes-agra-news-agr5280059174","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कोरोना काल की छूटी पढ़ाई, एक्स्ट्रा क्लास लगाकर विद्यालय कर रहे भरपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कोरोना काल की छूटी पढ़ाई, एक्स्ट्रा क्लास लगाकर विद्यालय कर रहे भरपाई
Thu, 24 Mar 2022 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:00 AM IST
सार
कोरोना काल में छात्रों की पढ़ाई का खूब नुकसान हुआ। हालांकि ऑनलाइन क्लास ने छात्रों को राहत जरूर दी, लेकिन संतोषजनक मूल्यांकन ना होने से उनका आत्मविश्वास डगमगाने लगा था। इस आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके लर्निंग लॉस की भरपाई करने के लिए एक्स्ट्रा क्लास लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज में परीक्षा देते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी में विद्यालय बंद रहने से ऑनलाइन पढ़ाई कराई गई, जो कि विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत कम समझ में आई। विद्यालय खुलने के बाद से विद्यार्थियों के लर्निंग लॉस की भरपाई अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर की जा रही हैं। विद्यालयों के प्रयास रंग ला रहा है, विद्यार्थियों का आत्मविश्वास परीक्षाओं के प्रति बढ़ रहा है। घरेलू परीक्षाएं विद्यालयों की ओर से ऑफलाइन कराई जा रही हैं, इसमें विद्यार्थियों की उपस्थिति सराहनीय है। 98 से 99 फीसदी तक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज, खंदारी में बुधवार को कक्षा नौ के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा कराई जा रही थी। अच्छी बात यह थी कि पंजीकृत 137 में से सभी 137 विद्यार्थियों की उपस्थिति थी। परीक्षार्थियों ने बताया कि विद्यालय खुलने के बाद उनको पाठ्यक्रम पूरा करा दिया गया। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान जो भी टॉपिक समझ में नहीं आया था, उसे शिक्षकों ने अच्छे से समझा दिया, इससे परीक्षा देने में परेशानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज, खंदारी में बुधवार को कक्षा नौ के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा कराई जा रही थी। अच्छी बात यह थी कि पंजीकृत 137 में से सभी 137 विद्यार्थियों की उपस्थिति थी। परीक्षार्थियों ने बताया कि विद्यालय खुलने के बाद उनको पाठ्यक्रम पूरा करा दिया गया। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान जो भी टॉपिक समझ में नहीं आया था, उसे शिक्षकों ने अच्छे से समझा दिया, इससे परीक्षा देने में परेशानी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
उत्साहपूर्वक दे रहे ऑफलाइन परीक्षा
विद्यालय के प्रधानाचार्य सोमदेव सारस्वत ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों का संतोषजनक मूल्यांकन नहीं हो पाया। इस अवधि में विद्यार्थियों का आत्मविश्वास भी डगमगाने लगा। विद्यालय खुलने के बाद जो विद्यार्थी आर्थिक संकट की वजह से फीस नहीं दे पाए, उनकी भी मदद की गई। इसकी वजह से कोई विद्यार्थी चालू सत्र में ड्रॉपआउट नहीं हुआ। शिक्षकों ने अतिरिक्त कक्षाएं लेकर पाठ्यक्रम पूरा कराया। विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा उत्साहपूर्वक दे रहे हैं।
विज्ञापन