फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School will become home for disabled children, special educators will arrive

Agra News: दिव्यांग बच्चों का घर बनेगा पाठशाला, पहुंचेंगे स्पेशल एजुकेटर

Wed, 22 Nov 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
School will become home for disabled children, special educators will arrive
कासगंज। जिले के स्कूल जाने से वंचित गंभीर दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। उनके घर को ही पाठशाला बनाया जाएगा। स्पेशल एजुकेटर उन्हें पढ़ाने के लिए उनके घर पहुंचेंगे। ऐसे 100 बच्चों को चिन्हित कर होम बेस्ड एजुकेशन दी जाएगी। बच्चों को पढ़ाई से संबंधित किट का वितरण कर दिया गया है। शासन से दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने पर पूरा जोर दिया जा रहा है। ऐसे बच्चों को शिक्षित करने के लिए समेकित शिक्षा अभियान चल रहा है। दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के लिए स्टाईपेंड, एस्कार्ट योजना, उपकरण वितरण सहित कई अन्य योजनाएं पहले से ही चलाई जा रही हैं। इसके बाद भी तमाम ऐसे बच्चे हैं जो गंभीर रूप से दिव्यांग होने के कारण स्कूल आने जाने में असमर्थ हैं। इन बच्चों को शिक्षित करने के लिए होम बेस्ड एजुकेशन योजना चालू की गई है। योजना के अंतर्गत ए लर्निंग मेटेरियल एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री की एक किट चिन्हित बच्चों को उपलब्ध कराई गई है। इस किट के माध्यम से स्पेशल एजुकेटर्स घर पर जाकर बच्चों को शिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed