{"_id":"5dc26cfe8ebc3e5b1002975b","slug":"school-van-turn-over-in-jasrana-firozabad-on-wednesday-morning","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली वैन, किसानों ने चलाया राहत अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली वैन, किसानों ने चलाया राहत अभियान
Wed, 06 Nov 2019 12:19 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:19 PM IST
विज्ञापन
पलटी स्कूली वैन
- फोटो : अमर उजाला
बच्चों को स्कूल ले जा रही एक स्कूल वैन बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। वहीं आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। इस हादसे में एक बच्चे को ज्यादा चोट लगी है।
ये भी पढ़ें: दरवेश यादव हत्याकांड: आरोपियों को क्लीन चिट, पुलिस ने लगाई फाइनल रिपोर्ट, बंद हुई फाइल
घटना जसराना थाना क्षेत्र के गांव अतुर्रा की है। वीर सहाय एकेडमी के ओमनी वैन बुधवार को बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। बताया गया है कि बुधवार को चालक वैन तेजी से चला रहा था। तभी वैन से उसका नियंत्रण हट गया और असंतुलित होकर वैन सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आगरा: शराब के लिए बवाल करने वाले 15 जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल
वैन के गिरते ही बच्चों ने बचाव के लिए चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने पहुंचकर वैन को सीधा कर बच्चों को बाहर निकलवाया और दूसरे वाहनों से उन्हें अस्पताल भेजा। इस हादसे के बाद कई बच्चे अपने परिवारीजनों के साथ घर चले गए। एक बच्चे को चोट अधिक आई है। घटना के बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।