फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School van collided with bus on Agra-Aligarh highway

आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी बस से टकराई स्कूल वैन, मची चीख-पुकार

Thu, 16 Jan 2020 08:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 16 Jan 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
School van collided with bus on Agra-Aligarh highway
स्कूल वैन - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़-आगरा राजमार्ग स्थित टेढ़ी बगिया पर बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे आईसी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों को लेकर जा रही वैन स्कूली बस में पीछे से टकरा गई। हादसा बस चालक के ब्रेक लगाने की वजह से हुआ।
विज्ञापन


वैन में सवार तीन छात्र घायल हो गए। वहीं तीन अन्य के भी मामूली चोट लगी। सूचना पर आए चीता मोबाइल के सिपाहियों ने विद्यार्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कालिंदी विहार स्थित आईसी मॉडल स्कूल के बच्चों को लेकर वैन चालक टेढ़ी बगिया की तरफ आ रहा था। स्कूल वैन एक स्कूल की बस के पीछे चल रही थी। ओपी कोल्ड स्टोरेज के सामने बस चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे वैन स्कूली बस में पीछे से टकरा गई। हादसे में वैन का अगला हिस्सा बुरीतरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैन में सवार विद्यार्थियों में चीखपुकार मच गई। आवाज सुनकर राहगीर जुट गए। उन्होंने विद्यार्थियों को बाहर निकाला। सूचना पर चीता मोबाइल के सिपाही शैलेंद्र और पवन पहुंच गए। उन्होंने घायल विद्यार्थियों को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हादसे के बाद बस को लेकर उसका चालक चला गया।
 
घायल विद्यार्थियों में मायापुरी कॉलोनी निवासी प्रिंस के हाथ, इंदिरा ज्योति नगर निवासी प्रेम सिंह और विशेष के पैर में चोट लगी। वहीं संगम, प्रांजल और नंदनी भी वैन में सवार थे। उनको मामूली चोट लगी। घटना की जानकारी पर परिजन और स्कूल प्रिंसिपल भी पहुंच गए। परिजन बच्चों को साथ लेकर गए।

मदद के लिए आगे आया सिपाही
वैन में हादसे के बाद विद्यार्थी घबरा गए थे। वह रोने लगे। अपने मम्मी और पापा को बुलाने की कहने लगे। इस पर चीता मोबाइल के सिपाही शैलेंद्र ने विद्यार्थियों को रोता देखा तो उन्हें खाने के बिस्कुट और चाय लाकर दी। बच्चों से उनके परिजनों के नंबर भी पूछे। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी। 
 

बिना फिटनेस दौड़ रहीं स्कूल वैन
जिले में 643 स्कूल वैन पंजीकृत हैं। इनमें बड़ी संख्या में वैन बिना फिटनेस के दौड़ रही हैं। इनकी चेकिंग भी नहीं होती है। वैन के चालक भी प्रशिक्षित भी नहीं होते हैं। कई बार वैन में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed