फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school, teachers, principle

1173 स्कूलों में नहीं मानक के अनुरूप नहीं लगे टाइल्स

Tue, 24 Dec 2019 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
school, teachers, principle
मैनपुरी। शासन के आदेशों की प्रधानाध्यापक और प्रधान धज्जियां उड़ा रहे हैं। आदेशों के बाद भी जिले के 1173 स्कूलों में टाइल्स मानक के अनुसार नहीं लगाए गए। मामले की जानकारी पर बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

जनवरी 2019 में शासन के निर्देश के बाद जिले के सभी स्कूलों व शौचालयों में टाइल्स लगवाए जाने के निर्देश दिए थे। लेकिन हाल ही में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से करवाए गए एक सर्वे में जिले के 1803 स्कूलों में से मात्र 630 में ही टाइल्स मानक के अनुसार लगाए जा सके हैं। शेष 1173 स्कूलों में टाइल्स मानक के अनुसार नहीं लगाए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों से भी रिपोर्ट मांगी है। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्रों के स्कूल व शौचालयों में लगे टाइल्स की जानकारी प्राप्त कर रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएं। इससे कि जिलाधिकारी के माध्यम से जिला पंचायत राज विभाग से अधूरे स्कूलों में मानक के अनुसार टाइल्स लगाए जा सकें।
विज्ञापन

कुछ स्कूलों ने रंगाई पुताई भी नहीं कराई
स्कूलों में मरम्मत के लिए हर साल प्राथमिक स्तर पर पांच हजार तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर 10 हजार रुपये भेजे जाते हैं। विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से मरम्मत का कार्य कराया जाता है। लेकिन जिले के दो दर्जन से अधिक स्कूल ऐसे हैं जहां रंगाई-पुताई तक नहीं की गई है। हाल ही में निरीक्षण के दौरान भी दो स्कूल ऐसे पाए गए थे जहां रंगाई-पुताई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोका जा सकता है वेतन
टाइल्स और रंगाई-पुताई में यदि प्रधानाध्यापक की लापरवाही पाई जाती है। संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का वेतन भी रोका जा सकता है। सूत्रों की मानें तो विभाग में इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रहीं हैं।

वर्जन
अधिकतर स्कूलों में टाइल्स बिछवाईं गई हैं। शौचालयों में टाइल्स लगाने में लापरवाही की जानकारी मिली है। इसकी जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed