{"_id":"5e9d6e318ebc3e7691044190","slug":"school-submit-fee-with-transport-in-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनमानीः स्कूलों की मनमानी शुरू, लॉकडाउन में बंद होने के बाद भी परिवहन शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानीः स्कूलों की मनमानी शुरू, लॉकडाउन में बंद होने के बाद भी परिवहन शुल्क
Mon, 20 Apr 2020 03:11 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 20 Apr 2020 03:11 PM IST
सार
अभिभावक की ओर से शुल्क जमा कराने के लिए बैंक मैंडेट दिया हुआ है
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में स्कूलों ने शुल्क के नाम पर मनमानी शुरू कर दी है। अभिभावकों की सहमति के बिना तीन माह की फीस ले ली जा रही है। लॉक डाउन में स्कूल बंद है, इसके बाद भी परिवहन शुल्क लिया जा रहा है। जबकि शासन ने शिक्षकों की सहमति के बिना इस समय शुल्क लिए जाने या दबाव बनाने पर रोक लगाई गई है। परिवहन शुल्क न लिए जाने के आदेश दिए गए हैं।
एक अभिभावक ने जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत की है। उनकी बेटी शास्त्रीपुरम स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ती है। अभिभावक की ओर से शुल्क जमा कराने के लिए बैंक मैंडेट दिया हुआ है। स्कूल प्रशासन ने अभिभावक से सहमति लिए बिना तीन माह का शुल्क जमा कर लिया है, शुल्क रसीद में परिवहन शुल्क को भी दर्शाया गया है।
शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कराए जाने के साथ विद्यालय की ओर से अवैध रूप से काटे गए परिवहन शुल्क को वापस दिलाने और विद्यालय के विरुद्ध कार्यवाई किए जाने की मांग की है।

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह का कहना है कि एक निजी विद्यालय के संबंध में शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है। कोई भी स्कूल अभिभावकों की सहमति के बिना तीन माह का शुल्क एक साथ नहीं ले सकता है।
परिवहन शुल्क लिए जाने पर भी रोक है। शिकायत की जांच कराई जा रही है, संबंधित विद्यालय के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस महीने कोई स्कूल शुल्क जमा करने के लिए अभिभावकों पर दबाव भी नहीं बना सकते हैं। यदि किसी विद्यालय के खिलाफ शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।