{"_id":"60215d0d8ebc3e94f44cde81","slug":"school-reopening-for-junior-classes-on-ten-february-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कल से होगी पढ़ाई, आगरा के सरकारी स्कूलों में सोमवार तक कोई व्यवस्था नहीं, एक दिन में क्या होगा ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से होगी पढ़ाई, आगरा के सरकारी स्कूलों में सोमवार तक कोई व्यवस्था नहीं, एक दिन में क्या होगा ?
Tue, 09 Feb 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Feb 2021 12:03 AM IST
सार
- स्कूलों में कक्षा 6-8 तक की कक्षाएं भी 10 फरवरी से लगाने के निर्देश
- 2951 सरकारी स्कूलों में अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की
- निजी स्कूल अभिभावकों से मांग रहे सहमति, भेजे संदेश
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दस फरवरी से स्कूलों में कक्षा 6-8 तक की कक्षाएं भी लगाने के निर्देश गए हैं। इसे लेकर आगरा के निजी स्कूलों में तो तैयारी कराई गई है लेकिन सरकारी स्कूलों में सोमवार तक कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। न सैनिटाइजेशन हुआ है न बैठने की योजना ही बनाई गई है। थर्मल स्क्रीनिंग के लिए उपकरण, हाथ धोने की व्यवस्था भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
आगरा जिले में 2951 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। 871 प्राथमिक विद्यालय हैं। प्राथमिक विद्यालयों को एक मार्च से खोला जाना है। इन सभी स्कूलों में 2.45 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। सरकार ने कक्षा 6-8 तक के स्कूल खोलने से पहले कक्ष, फर्नीचर, पुस्तकालय समेत पूरे परिसर को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
शरीर का तापमान मापने के लिए डिजिटल थर्मामीटर की भी व्यवस्था की जानी है। बच्चों को छह फीट की दूरी पर बिठाया जाएगा, इसके लिए हर कक्ष में बैठने की योजना भी तय की जानी है।
विज्ञापन
एक दिन में कैसे होगी व्यवस्था ?
युनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के महामंत्री राजीव वर्मा ने कहा कि स्कूलों में सैनिटाइजेशन नहीं हुआ है। थर्मामीटर, साबुन समेत अन्य की व्यवस्था भी नहीं हुई है। अब एक ही दिन बचा है। 2951 विद्यालय में यह व्यवस्था कराया जाना संभव नहीं होगा। बीएसए से भी सैनिटाइजेशन समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है।
'सैनिटाइजेशन आज कराएंगे'
बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राजीव यादव ने कहा कि सैनिटाइजेशन मंगलवार को कराया जाएगा। रोस्टर प्लान से बच्चे बुलाए जा रहे हैं। थर्मामीटर समेत अन्य की भी व्यवस्था की जा रही है। शिक्षकों को छह फीट की दूरी पर बच्चों को बैठाने के लिए कहा गया है।
निजी स्कूलों में अभिभावकों से मांगी गई अनुमति
निजी स्कूलों में पढ़ाई की पूरी तैयारी हो गई है। सैनिटाइजेशन कराने के बाद स्कूल संचालकों ने व्यवस्थाएं भी परखीं। संचालकों ने बच्चों के अभिभावकों को फोन पर संदेश भेजकर लिखित अनुमति भी मांगी है। अप्सा अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि सहमति पत्र बनवा लिया है, सभी अभिभावकों से लिखित अनुमति मांगी है। नप्सा अध्यक्ष डॉ. संजय तोमर ने बताया कि स्कूलों में सैनिटाइजेशन करा दिया है। प्रवेश के वक्त थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।