फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School Girl murdered after kidnapped in Eta of uttar pradesh

यूपी: स्कूल जा रही 11वीं की छात्रा का अपहरण, सूखे पड़े नाले में मिला शव

Thu, 19 Jul 2018 07:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगंज (एटा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगंज (एटा) Updated Thu, 19 Jul 2018 07:24 AM IST
विज्ञापन
School Girl murdered after kidnapped in Eta of uttar pradesh
फाइल फोटो
11वीं की छात्रा साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान उसे अगवा कर लिया। कुछ देर बाद उसका शव सूखे पड़े नाले में मिला। घटना उत्तर प्रदेश के एटा जिले की है। अलीगंज के जसरथपुर थाना इलाके में विद्यालय जा रही कक्षा 11वीं की छात्रा की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन


छात्रा का शव सूखे पड़े नाले के गड्ढे में पड़ा हुआ मिला है। छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुष्टि होने की बात कह रही है। वहीं जानकारी पाकर एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


थाना जसरथपुर क्षेत्र निवासी एक सोलह वर्षीय किशोरी सुबह घर से साइकिल पर सवार होकर अलीगंज स्थित विद्यालय में जा रही थी। छात्रा को जसरथपुर क्षेत्र के ही द्वेवतरा के समीप अगवा कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा के दुपट्टे से ही उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब दोपहर को गांव के लोग पशु चराने के लिए नाले की तरफ गए। जहां उन्होंने सूखे पड़े नाले में खड़ी साइकिल और छात्रा का शव पड़ा हुआ देखा।
 

इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। साथ ही घटना की जानकारी पाकर परिजन भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

11वीं की छात्रा की हत्या की गई है। परिजन किसी से भी रंजिश न होने की बात कह रहे हैं। पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।  जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
अखिलेश चौरसिया, एसएसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed