फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   school girl died in road accident

घर लौट रही हाईस्कूल की छात्रा को वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत

Fri, 28 Sep 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Fri, 28 Sep 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
school girl died in road accident
घटनास्थल पर पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के करहल क्षेत्र में गांव गोपालपुर के पास सर्विस रोड पर हाईस्कूल की छात्रा को किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने जाम लगाने की कोशिश की। 
विज्ञापन

 
गांव गोपालपुर निवासी शिवकुमार की 15 वर्षीय पुत्री सोनी हाईस्कूल की छात्रा थी। गुरुवार की शाम वो खेत से घर पर लौट रही थी। उधर, सिरसागंज रोड पर गांव बघेरा के पास सेंगर पुल क्षतिग्रस्त होने के चलते यातायात बंद है। 
विज्ञापन


इससे वाहन करहल-घिरोर गोपालपुर सर्विस रोड से एक्सप्रेस वे पर भेजे जा रहे हैं। शाम करीब चार बजे छात्रा जब सर्विस रोड के पास पहुंची, तभी किसी वाहन उसे रौंदता हुआ गुजर गया। हादसे की जानकारी होने के बाद छात्रा के परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड जाम करने की कोशिश

कुछ ही देर में घटनास्थल पर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद एसडीएम रामसकल मौर्य, सीओ परमानंद पांडेय पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आनन फानन शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  

सर्विस रोड पर किसी वाहन की चपेट में आकर बालिका की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने जाम लगाने की भी कोशिश की। वहां मौजूद एसडीएम और सीओ के समझाने के बाद लोग शांत हो गए। ग्रामीणों ने मांग रखी कि सर्विस रोड पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाए, जिससे हादसे रुकें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed