{"_id":"5de40dd28ebc3e54b36af9d3","slug":"school-girl-death-case-mainpuri-news-agr4179927114","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा की मौत का मामला: योगेश दीक्षित ने कहा, पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा की मौत का मामला: योगेश दीक्षित ने कहा, पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाएगी कांग्रेस
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर बैठक में मौजूद पदाधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जवाहर नवोदय की छात्रा को कांग्रेस ही न्याय दिलाएगी। उसके परिजनों की मांग पूरी कराने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। चार दिसंबर को कलक्ट्रेट पर किसान समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह बातें रविवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेश दीक्षित ने कहीं।
कांग्रेस कार्यालय मंडी धर्मदास पर रविवार को प्रदेश महासचिव ने कहा कि प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव की छात्रा की मौत के संबंध में प्रशासन की भूमिका शुरू से संदिग्ध रही है। छात्रा के परिजनों को सरकार से न्याय नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने छात्रा के परिजनों की मांगों को पूरा कराने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाएगी।
कांग्रेस चार दिसंबर को कलक्ट्रेट पर किसानों की समस्याओं के संबंध में प्रदर्शन करके धरना देगी। प्रदेश सचिव कनिष्क पांडेय ने कहा 14 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की भारत बचाओ महारैली एतिहासिक साबित होगी। रैली के लिए हर जिले से भागीदारी तय कर दी गई है। जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य नें कहा कि आज देश में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उनके साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं थम नहीं रही हैं। महिला सुरक्षा केे नाम पर सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संकोच गौड़, मनोज शाक्य, अनिल पालीवाल, फैयाज अहमद सिद्दीकी, उमेश टिंगल, मतीन सिद्दीकी, सुरेश राठौर, अतुल दुबे, कैलाश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश दुबे, धीरज श्रीवास्तव, रूपलाल शाक्य, अशोक कश्यप, मानसिंह सुमन मौजूद रहे।
छात्रा की मौत के सौंपे अभिलेख
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रकाश प्रधान केे नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महासचिव से मुलाकात की। उनको छात्रा अनुष्का की मौत के संबंध में अभिलेख सौंपे। छात्रा के परिजनों ने अभी तक की गई कार्रवाई के संबंध में कागज भी दिए। इस मौके पर गोपाल कुलश्रेष्ठ, अजय दुबे, दीप भारती, रघुनंदन कठेरिया, गोविंद ठाकुर मौजूद रहे।