फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scanning of 1.60 lakh copies of B.Ed started result will come by 20th August

B.Ed 2024: बीएड की 1.60 लाख काॅपियों की हुई स्कैनिंग शुरू, 20 अगस्त तक आ जाएगा परिणाम

Mon, 29 Jul 2024 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 29 Jul 2024 10:10 AM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा का समापन आज हो जाएगा। इसके साथ ही कॉपियों की स्कैनिंग शुरू हो जाएगी। बताया गया है कि परिणाम 20 अगस्त तक आ जाएगा। 
 

विज्ञापन
Scanning of 1.60 lakh copies of B.Ed started result will come by 20th August
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा साेमवार को पूरी हो जाएगी। करीब 1.60 लाख काॅपियों की स्कैनिंग की जा रही है। अगले सप्ताह से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इसके लिए परीक्षकों की सूची भी तैयार की जा रही है। परिणाम 20 अगस्त तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बीएड की परीक्षा 18 जुलाई को शुरू हुई थी। अंतिम पेपर 29 जुलाई को है। परीक्षा में 211 कॉलेजों के करीब 27 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए। अब तक करीब 1.60 लाख उत्तर पुस्तिकाएं उपयोग में लाई जा चुकी हैं। इनकी स्कैनिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इसमें पहले पृष्ठ को स्कैन करके पेज हटा दिया जाएगा और उत्तरपुस्तिका पर बार कोड दर्ज होगा। इससे उत्तरपुस्तिका किस छात्र, कॉलेज और सेंटर की है, मूल्यांकन के वक्त परीक्षक को पता नहीं चल सकेगी। इससे मूल्यांकन पारदर्शी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कैनिंग कार्य 5-7 दिन में पूरा हो जाएगा। इसके बाद ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करा देंगे। परीक्षकों की सूची तैयार कर रहे हैं। 20 अगस्त तक परिणाम जारी करने का लक्ष्य है। इसके अगले 15 दिन में अंकतालिकाएं और डिग्री बनाने का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed