फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   SC-ST Act opposes, withdraw government

एससी-एसटी एक्ट का विरोध बरकरार, वापस ले सरकार

Mon, 03 Sep 2018 08:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Updated Mon, 03 Sep 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन

एससी-एसटी एक्ट का विरोध थम नहीं रहा है। विरोध-प्रदर्शनों के लिए जगह-जगह बैठकें हो रही हैं। लोगों को एकत्र करके एक्ट के बारे में जानकारी दी जा रही है और सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एकजुट करने का संदेश दे रहे हैं। 

विज्ञापन


वृंदावन में पांच सितंबर को होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गोवर्धन में मैथिल ब्राह्मण महासभा की हाथी दरवाजा स्थित बिहारी जी के मंदिर पर बैठक हुई। जिलाध्यक्ष श्याम लाल मिश्र ने कहा कि सरकार जाति के नाम पर समाज को बांट रही है। अध्यक्षता महंत सुखदेव दास ने की। रमेश चंद झा, रामजीत, रूपकिशोर शर्मा, गिर्राज प्रसाद, दाऊजी, चेतन स्वरूप मैथिल, रामदेव, संतोष तिवारी, जगदीश पाठक समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


इधर, महाराणा प्रताप राष्ट्रीय युवा सेना की अकबरपुर के दुर्गेश इंटर कॉलेज में हुई बैठक में एससी-एसटी एक्ट में संशोधन का विरोध किया। अध्यक्षता कर रहे ठा. सुरेश सिसौदिया ने कहा कि जब तक सरकार एक्ट वापस नहीं लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा। छह सितंबर के आंदोलन को लेकर युवा सेना ने कमर कस ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भारत सिसौदिया, विष्णु सिसौदिया, अशोक राजपूत, राहुल ठाकुर, सुनील राणा, सोनू राणा, कौशल राणा, भगत सिंह राणा, नेमपाल राणा, पंकज राणा, दिगंबर सिसौदिया, युवराज राणा, डीके राजपूत, गोविंद राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed